फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bike rider father and son returning with Kanwad collided with a truck, injured

Ambedkar Nagar News: कांवड़ लेकर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र ट्रक से भिड़े, घायल

Tue, 29 Jul 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 29 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bike rider father and son returning with Kanwad collided with a truck, injured
बसखारी में कांवड़ियों के साथ हुए हादसे के बाद जुटी भीड़।
अंबेडकरनगर। बसखारी के राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर मोतिगरपुर के निकट सोमवार शाम पांच बजे घर लौट रहे बाइक सवार कांवडियां अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। गनीमत रहीं कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई। मामले को गंभीरता को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज सदरपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घेरवा मरौचा निवासी रामधनी अपने बेटे सुनील कुमार (20) के साथ दो दिन पूर्व अयोध्या से जल लेने गए थे। सोमवार को शिवबाबा में जलाभिषेक कर घर वापस लौट रहे थे। मोतिगरपुर हाईवे पर पहुंचे थे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आजमगढ़ की तरफ से आ रही ट्रक के नीचे घुस गई। हादसा होने पर स्थानीय लोगों और कांवड़ियों की मदद से दोनों को ट्रक के नीचे से निकाल घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी भिजवाया गया। वहां दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद सदरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सुरक्षा के दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ नीतेश तिवारी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जाकर स्थिति संभाली। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक और चालक को अभिरक्षा में ले लिया गया है। दोनों को किसी प्रकार की कोई गंभीर चोटें नहीं लगी हैं।
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर चढ़ते समय गिरने से कांवड़िया घायल

सम्मनपुर के भौसिमपुर निवासी गोपाल 35 साल अयोध्या से कावंड लेकर सोमवार सुबह 7.30 बजे वापस लौट रहे थे। पलईराम नगर पहुंचे थे। तभी ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश में अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए और ट्रैक्टर का पहिया उसके पैर व पीठ के ऊपर से गुजर गया। हादसे में उसका दाहिना पैर टूट गया। उनके शरीर के अन्य अंग में में भी चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उनके साथियों ने जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed