फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bihar's minister offered a ceremonial cloth at Kichaucha Dargah

Ambedkar Nagar News: बिहार के मंत्री ने किछौछा दरगाह पर की चादरपोशी

Fri, 12 Jun 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bihar's minister offered a ceremonial cloth at Kichaucha Dargah
किछौछा स्थित मखदूम अशरफ की मजार पर बृहस्पतिवार रात जियारत करते बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण
अंबेडकरनगर। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री मोहम्मद जमा खान बृहस्पतिवार देर रात किछौछा स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत सैयद मखदूम अशरफ पहुंचे। यहां उन्होंने मजार पर चादर और फूल पेश कर जियारत की तथा देश में अमन-चैन, एकता, अखंडता और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

दरगाह पहुंचने से पहले मंत्री मोहम्मद जमा खान दरगाह इंतेजामिया कमेटी से जुड़े समाजसेवी सैयद अजीज अशरफ की खानकाह पहुंचे। वहां उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद वह दरगाह के लिए रवाना हुए। दरगाह पहुंचने पर मंत्री ने सज्जादानशीन सैयद मोहिउद्दीन अशरफ, सैयद नूरुद्दीन अशरफ, सैयद खलीक अशरफ, सैयद अजीज अशरफ और सरफराज खादिम के साथ मजार शरीफ पर हाजिरी दी।
विज्ञापन

उन्होंने दरगाह की परंपराओं के अनुसार चादरपोशी और फूल पेश किए। जियारत के दौरान दरगाह परिसर में मौजूद लोगों ने भी मंत्री का स्वागत किया। कुछ समय तक उन्होंने दरगाह परिसर में रहकर धार्मिक गतिविधियों में भाग लिया। मंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। बसखारी थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह व किछौछा चौकी प्रभारी कमलेश यादव पुलिस बल के साथ पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। दरगाह परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर भी निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed