फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Big vehicles

Ambedkar Nagar News: नगर में आज दाखिल नहीं हो सकेंगे बड़े वाहन

Sun, 16 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 16 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Big vehicles
अंबेडकरनगर। सावन के सोमवार को शिवमंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अकबरपुर नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस व्यवस्था को लागू करने के साथ के विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के प्रभारी जयबहादुर यादव ने बताया कि सोमवार को शिवमंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे। इसके मद्देनजर अकबरपुर नगर में सोमवार को बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं हो सकेगा। बताया कि अयोध्या से आने वाले बड़े वाहनों को अरिऔना से और टांडा से आने वाले वाहनों को पुराने तहसील तिराहा से डॉयवर्ट किया जाएगा। इसी प्रकार सम्हरिया से सेवागंज तक बड़े वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। रूट डायवर्जन का पालन कराने के लिए पुलिस कर्मियों की अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

शिवबाबा धाम पहुंच तहसीलदार ने लिया जायजा
लखनऊ। हर-हर महादेव व बोल बम के उद्घोष से सोमवार को शिवमंदिर गूंज उठेंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचकर विशेष-पूजन अर्चन के साथ जलाभिषेक करेंगे। पवित्र शिवबाबा धाम में सोमवार उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रविवार को तहसीलदार सदर ने वहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अन्य धार्मिक स्थलों का भी अधिकारियों ने जायजा लिया। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा के निकट स्थित गायत्री मंदिर, दोस्तपुर रोड स्थित शिवमंदिर, इल्तिफातगंज मार्ग स्थित शिवमंदिर, मीरानपुर व पंडाटोला स्थित शिवालय व शिवमंदिरों में भी रविवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं। इसके अलावा टांडा, जलालपुर, आलापुर व भीटी क्षेत्र के शिवालयों की सफाई के साथ अन्य तैयारियां पूरी की गईं। जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू से जल लाने के लिए रविवार को अयोध्या रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed