फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bhartiya janta yuva morcha took out the tricolor yatra

भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bhartiya janta yuva morcha took out the tricolor yatra
अंबेडकरनगर। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली। गांधी चौराहे से पटेलनगर तक निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारों से समूचा माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की आजादी दिलाने में जिन्होंने बलिदान दिया है, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। हम सभी भाग्यशाली हैं कि आजादी के साथ सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के तमाम कार्यकर्ता गांधीनगर तिराहे के निकट एकत्र हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भारत को आजाद कराने में जिन्होंने बलिदान दिया है, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हम सभी को भारत की आजादी के बारे में लोगों को जानकारी देनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ जहां देश में तेजी से विकास हो रहा है, तो वहीं पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है। आर्थिक रूप से कमजोरों, युवाओं के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा व उनके सम्मान को लेकर भी केंद्र सरकार पूरी गंभीरता दिखा रही है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा ने कहा कि युवाओं पर देश के विकास की बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में युवाओं को बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक प्रतीक उपाध्याय ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। भाजपा के जिला महामंत्री रामशबद यादव ने कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह, अतुल मिश्र, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed