फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Become self-reliant by getting better education

बेहतर शिक्षा हासिल कर बनें स्वावलंबी

Wed, 18 May 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Become self-reliant by getting better education
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को भी पुलिस टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने बालिकाओं व महिलाओं को सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बालिकाओं से आह्वान किया कि वे बेहतर शिक्षा हासिल कर स्वावलंबी बनें। कहा कि सरकार बेटियों को समान अवसर प्रदान कर रही है। ऐसे में बेटियों को आगे आकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत इब्राहिमपुर पुलिस टीम ने कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में पुलिस पाठशाला लगाई। एसआई जितेंद्र सिंह की अगुवाई में विद्यालय पहुंचीं महिला सिपाही शिवांगी द्विवेदी व लक्ष्मी ने बालिकाओं को कई जरूरी जानकारियां दीं।
विज्ञापन

कहा कि महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार विभिन्न हेल्पलाइन नंबर चला रही है। वे बेहिचक 1090, डायल 112, 181 व 1076 आदि पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यदि कोई उनका शोषण व उत्पीड़न करता है तो पुलिस टीम समस्या का समाधान करेगी। पुलिसकर्मियों ने बेटियों से बेहतर शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने की भी सलाह दी। अकबरपुर, आलापुर, बसखारी, अहिरौली व भीटी आदि क्षेत्रों में भी पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed