फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Band-baja-shehnai will be played from today, auspicious programs will be held

Ambedkar Nagar News: आज से बजेगा बैंडबाजा-शहनाई, होंगे मांगलिक कार्यक्रम

Sun, 13 Apr 2025 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Band-baja-shehnai will be played from today, auspicious programs will be held
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आज सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। पिछले एक महीने से खरमास के कारण बाजारों में विवाह से संबंधित खरीदारी और तैयारियों पर विराम लगा हुआ था।
विज्ञापन

पंचमुखी हनुमान मंदिर रामनगर के पुजारी पंडित वरुण तिवारी ने बताया कि 13 अप्रैल से इस 9 संवत्सर का बैसाख माह आरंभ होते ही 14 अप्रैल को खरमास समाप्त हो जाएगा और उसी दिन से वैवाहिक लग्न आरंभ हो जाएंगे। बैसाख मास के दोनों पक्षों में कुल मिलाकर 30 दिनों में 15 दिन विवाह के मुहूर्त हैं। पंडित आशुतोष शुक्ला ने बताया कि ज्येष्ठ माह में आठ जून तक कुल 12 दिन लग्न हैं। 15 अप्रैल को मृत्युबाण व व्यतिपात योग होने से विवाह समेत अन्य मंगल कार्य नहीं होंगे। कृष्ण पक्ष में 30 अप्रैल तक कुल नौ लग्न व शुक्ल पक्ष में एक से 10 मई तक छह वैवाहिक लग्न होंगे। इसके पश्चात ज्येष्ठ माह में 14 मई से आरंभ कृष्ण पक्ष में 23 मई तक पांच तथा शुक्ल पक्ष में 28 मई से 10 जून तक छह लग्न मिलेंगे।
विज्ञापन

इस तरह वैवाहिक सत्र में 58 दिनों में कुल 27 दिन विवाह के मुहूर्त रहेंगे। इस बार शुभ मुहूर्त देवशयनी के 28 दिन पूर्व ही खत्म हो जाएंगे। छह जुलाई को ही देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु के चातुर्मास की योग निद्रा में चले जाने के कारण मांगलिक कार्य बंद हो चुके होंगे। देवोत्थान एकादशी एक नवंबर को है, लेकिन लग्न फिर भी मार्गशीर्ष द्वितीया 22 नवंबर से आरंभ हो सकेगा। सूर्य वृश्चिक में नहीं होने के कारण तथा शुक्र तुला राशि का होने के कारण कार्तिक माह में विवाह के लग्न नहीं हो सकते हैं। 22 नवंबर को आरंभ यह लग्न प्रायः प्रतिवर्ष 14 दिसंबर तक खरमास लगने तक जाता है, लेकिन इस बार यह पांच दिसंबर को ही शुक्र अस्त हो जाने के कारण मुहूर्त समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद लग्न अगले वर्ष 16 जनवरी 2026 से आरंभ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल से जून तक विवाह की प्रमुख तिथियां
अप्रैल- 14, 16, 18, 19, 20, 21, 26, 29 व 30
मई- 1, 5, 6, 8, 9, 10, 14, 15, 17, 18, 22, 23 व 28
जून- 1, 2, 5, 7 व 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed