फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ban on single use plastic proving redundant

बेमानी साबित हो रही सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक

Wed, 06 Jul 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ban on single use plastic proving redundant
अंबेडकरनगर। सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्रियों की बिक्री व उपयोग पर लगे पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद जिले में धड़ल्ले से जगह-जगह प्रतिबंधित सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। नवीन मंडी समिति पर जहां पॉलिथीन की बिक्री के साथ ही उसमें सब्जी रखकर दी जा रही है, वहीं अन्य बाजारों में भी चोरी छिपे बिक्री की जा रही है। नतीजा यह है कि पर्यावरण संतुलन के लिए प्रतिबंधित सामग्रियों की बिक्री व उपयोग पर रोक लगाने के लिए 29 जून से तीन जुलाई तक चला अभियान पूरी तरह से बेमानी साबित हो रहा है।
विज्ञापन

पर्यावरण संतुलन के लिए एक जुलाई से एकल उपयोग प्लास्टिक सामग्रियों की बिक्री व उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसका शत-प्रतिशत पालन कराने को लेकर शासन के निर्देश पर जिले में अभियान चलाकर न केवल दुकानदारों, बल्कि आम नागरिकों को भी जागरूक किया गया था।
विज्ञापन

हालांकि इसके बाद भी ऐसी प्लास्टिक सामग्रियों का धड़ल्ले से जगह-जगह न सिर्फ उपयोग हो रहा, बल्कि बिक्री भी की जा रही है। अमर उजाला टीम ने नवीन मंडी समिति, शहजादपुर सब्जी मंडी, बस स्टेशन के निकट जायजा लिया, तो न सिर्फ पॉलिथीन की बिक्री होती दिखी, बल्कि इसमें रखकर दुकानदारों द्वारा सब्जी व अन्य सामान भी दिए जा रहे थ। जिला मुख्यालय के अलावा अन्य बाजारों में भी इसी प्रकार से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि छह जुलाई से फिर से विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान यदि कहीं एकल उपयोग प्लास्टिक सामग्रियों का उपयोग या बिक्री करता पाया गया, तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed