{"_id":"60f706148ebc3e6d2d2b03d9","slug":"bakrid-will-be-celebrated-today-preparations-complete-ambedkar-nagar-news-lko587830636","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मनाई जाएगी बकरीद, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मनाई जाएगी बकरीद, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ईद-उल-अजहा पर्व पर बुधवार को जिले के ईदगाहों व मस्जिदों में कोरोना प्रोटोकॉल के बीच ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए मंगलवार को ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। मस्जिदों व ईदगाहों की साफ सफाई का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया। कोरोना को देखते हुए मस्जिदों व ईदगाहों पर न सिर्फ सैनिटाइजर, बल्कि मास्क की भी व्यवस्था की जाएगी। उधर, पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर लीं।
कुर्बानी के पर्व बकरीद को मनाने को लेकर मंगलवार को ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। ईदगाहों व मस्जिदों की सफाई व रंगरोगन का कार्य पूरा कर लिया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए मस्जिदों व ईदगाहों में 50-50 लोगों को ही एक साथ नमाज अदा करने की अनुमति शासन ने प्रदान की है। इसके साथ ही नमाज अदा करने के दौरान मस्जिदों व ईदगाहों पर सैनिटाइजर व मास्क की भी व्यवस्था किए जाने का निर्देश है। शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार विभिन्न कमेटियों ने जरूरी तैयारियां पूरी कर लीं।
अकबरपुर अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित ईदगाह से जुड़े अजमल कुरैशी व मेराज अय्यूबी ने कहा कि बुधवार को ईदगाह में होने वाली ईद की विशेष नमाज को अदा करने के लिए शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। ईदगाह पर न सिर्फ सैनिटाइजर, बल्कि मास्क की भी व्यवस्था की जाएगी। बताया कि ईद की विशेष नमाज शहर इमाम हाफिज शकील अख्तर अदा कराएंगे।
विज्ञापन
शिया जामा मस्जिद मीरानपुर अकबरपुर से जुड़े इसरार हुसैन ने कहा कि ईद की नमाज कोरोना प्रोटोकॉल के बीच मौलाना अकबर अली अदा कराएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं। जामा मस्जिद चौक शहजादपुर से जुड़े कलाम मोहम्मद खां ने कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार 50 लोग ही एकसाथ नमाज अदा कर सकेंगे। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। उधर, ईद पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। एएसपी संजय राय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने भी माहौल खराब करने का प्रयास किया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने दिए दिशा निर्देश
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर बुधवार को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। निर्देशित करते हुए एसपी ने कहा कि मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहें। संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाए। यदि कोई भी इस दौरान गड़बड़ी करता दिखे, तो उससे सख्ती से निपटा जाए।