{"_id":"60f5bd168ebc3e736c216edf","slug":"bakrid-celebrate-the-corona-protocol-ambedkar-nagar-news-lko5876960140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना गाइडलाइन का पालन कर मनाएं बकरीद पर्व-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना गाइडलाइन का पालन कर मनाएं बकरीद पर्व-डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बकरीद पर्व को सकुशल निपटाने के लिए डीएम व एसपी ने मुस्लिम संप्रदाय के धर्मगुरुओं व मौलाना के साथ बैठक की। इसमें अधिकारियों ने सभी से आह्वान किया कि बकरीद का पर्व उल्लास के साथ व कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कर मनाएं। सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण योगदान दें। यदि कोई सुरक्षा व्यवस्था व त्योहार के उल्लास में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई होगी।
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि सबसे जरूरी है कि सभी लोग त्योहार का उल्लास मनाने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का गंभीरता से पालन करें। कोरोना का खतरा एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में यदि हम जरूरी एहतियात नहीं बरतेंगे तो लापरवाही भारी पड़ सकती है। त्योहारों का उल्लास तभी दोगुना होता है, जब हम उसे मिल जुलकर मनाएं। ऐसे में सभी को कोरोना गाइडलाइन के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी ख्याल रखना होगा।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मुस्लिम समाज के मौलाना व धर्मगुरुओं से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग का आह्वान किया। कहा कि सभी को नियमों का पालन करना होगा। एसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सभी संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। कहा कि किसी को कोई नई परंपरा बनाने की जरूरत नहीं है। कोरोना को देखते हुए सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखें।
विज्ञापन
ईदगाह या फिर जिस स्थान पर नमाज पढ़ी जाएगी, वहां के मुख्य गेट पर ही कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाए। थर्मल स्कैनर, मास्क व सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था रहे। डीएम ने डीपीआरओ व सभी ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विशेष सफाई कराई जाए। इस मौके पर एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, एएसपी संजय कुमार राय आदि मौजूद रहे।