फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Baby shower of 5 pregnant, 15 Anganwadi workers honored

5 गर्भवती की गोद भराई, 15 आंगनबाड़ी कर्मी सम्मानित

Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Baby shower of 5 pregnant, 15 Anganwadi workers honored
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय अहिरौली में पोषण गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें आंगनबाड़ी कर्मचारियों से अपील की गयी कि वह गांव गांव जाकर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करें। जागरुकता के आधार पर ही जिले को कुपोषण मुक्त बनाया जा सकता है। इस दौरान 5 से अधिक गर्भवती की गोद भराई के साथ ही बाल पोषण योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्तिपत्र भी दिया गया।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग के बैनर तले कटेहरी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अहिरौली में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने करते हुए मौजूद कर्मियों का आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की जिम्मेदारी पूरी कराए। सभी का कहना था कि संतुलित आहार व पौष्टिक आहार ग्रहण करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

हरी सब्जियां व पत्तेदार सब्जियां खाने से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही विभिन्न बीमारियों से बचाने में भी मदद मिलती है। इस दौरान 5 गर्भवती की गोद भराई रस्म के साथ ही तीन बच्चों का अन्नपरासन भी कराया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्तिपत्र भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed