{"_id":"64b57fb87d2e65171d047996","slug":"ayodhya-highway-jammed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-422-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शव रखकर एक घंटे जाम किया अयोध्या हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शव रखकर एक घंटे जाम किया अयोध्या हाईवे
Mon, 17 Jul 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या मार्ग जाम कर रहे लोगों को समझाते सीओ भीटी।
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। कुएं में मृत मिले अधेड़ की हत्या केस दर्ज नहीं होने पर आशागढ़ जलालपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को दरवन चौराहे पर शव रखकर अकबरपुर-अयोध्या मार्ग जाम कर दिया। यातायात जाम होने की सूचना पर पहुंचे सीओ भीटी ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। जाम-प्रदर्शन के चलते करीब घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
अहिरौली थाना क्षेत्र के आशागढ़ जलालपुर निवासी राजेश राजभर (55) लोकापुर ग्राम पंचायत के नरेंद्रपुर में नवासे पर रहते थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार को राजेश एक निमंत्रण में गए थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। रविवार सुबह उनका शव अहिरौली थाने के निकट स्थित एक कुएं में पड़ा मिला। बाइक, जूता, मोजा व अन्य सामान कुएं के बाहर पड़ा था।
पुलिस राजेश की मौत को आत्महत्या मान रही है। दूसरी तरफ परिजनों का कहना है कि राजेश की साजिश के तहत हत्या की गई है। हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश की जानी चाहिए। हत्या का केस दर्ज नहीं होने से नाराज परिजन दर्जनों ग्रामीण के साथ राजेश का शव लेकर सोमवार दोपहर बाद दरवन चौराहे पर पहुंच गए। अकबरपुर-अयोध्या हाईवे पर शव रखकर वाहनों का आवागमन रोक दिया।
विज्ञापन
जाम-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद क्षेत्राधिकारी भीटी शुभम कुमार और एसडीएम सदर पवन जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को हत्या का केस दर्ज कर जांच करने का आश्वासन दिया। कहा कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों हाईवे से हटे और जाम समाप्त हो सका।