फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ayodhya and Banaras teams reached the final

फाइनल में पहुंचीं अयोध्या और बनारस की टीमें

Wed, 23 Feb 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya and Banaras teams reached the final
अंबेडकरनगर के खेल स्टेडियम में मैच में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय एकलव्य स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय पुरुष व महिला हैंडबाल चैंपियनशिप एनटीपीसी कप के दूसरे दिन मंगलवार को क्वार्टर व सेमी फाइनल मैच हुए। पुरुष वर्ग में अयोध्या व बनारस की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं महिला वर्ग में क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर बस्ती, लखनऊ, अयोध्या व गोरखपुर की टीम ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया। ऐसे में पुरुष वर्ग का फाइनल मैच तथा महिला वर्ग का सेमी फाइनल व फाइनल मैच बुधवार को होगा। इस बीच खिलाड़ियों ने मानव श्रंखला बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जिले में पहली बार राज्य स्तरीय महिला व पुरुष हैंडबाल चैंपियनशिप एनटीपीसी कप का शुभारंभ बीते दिन राजकीय एकलव्य स्टेडियम में हुआ था। मंगलवार को दूसरे दिन क्वार्टर व सेमी फाइनल मैच हुए। मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भागीदारी करने से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। अंबेडकरनगर जनपद के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि उसे राज्य स्तरीय चैंपियनशिप की मेजबानी करने का मौका मिला है। कहा कि अन्य खेलों में भी हमें इसी तरह बेहतरीन प्रदर्शन करना है। जिला प्रशासन इसके लिए हरसंभव मदद करने को तैयार है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सीडीओ घनश्याम मीणा ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेलों का आयोजन निश्चित रूप से युवाओं की बेहतरी में सहायक होता है। उन्होंने आयोजन मंडल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सभी आयोजनों में प्रत्येक सहयोग प्रदान किया जाएगा। यूपी हैंडबाल संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने हैंडबाल खेलों की महत्ता व उसके सतत आयोजन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुरुष वर्ग का सेमी फाइनल मैच लखनऊ व अयोध्या तथा बनारस व गोरखपुर के बीच हुआ। अयोध्या व बनारस ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में स्थान बना लिया। वहीं दूसरी तरफ महिला वर्ग में क्वार्टर फाइनल मैच हुआ। इसमें बस्ती, अयोध्या, गोरखपुर व लखनऊ की टीम सेमी फाइनल में प्रवेश कर गई। अब बुधवार को महिला वर्ग में बस्ती व लखनऊ तथा अयोध्या व गोरखपुर के बीच सेमी फाइनल मैच होगा। इसी दिन फाइनल मैच भी होगा।
बताया कि बुधवार को समापन मौके के मुख्य अतिथि चेयरमैन यूपी हैंडबाल संघ डॉ. सुधीर एम बोबडे, विशिष्ट अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन के अलावा भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, एनटीपीसी परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहेंगे। बाद में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

खिलाड़ियों ने मतदान को लेकर बनाई मानव श्रंखला
राजकीय खेल स्टेडियम में मंगलवार को विभिन्न मंडलों से आए खिलाड़ियों तथा खेल अधिकारियों व कर्मचारियों समेत स्वयंसेवकों ने मानव श्रंखला बनाई। उनका उत्साहवर्धन करने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन व सीडीओ घनश्याम मीणा भी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने खिलाड़ियों की ओर से शत-प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप अभियान के तहत मतदान श्रंखला बनाने पर खुशी जताते हुए कहा कि निश्चित रूप से ऐसे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इस मौके पर भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, एनटीपीसी के डीजीएम परवेज खान, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र, जिला खेल अधिकारी आशुतोष अग्रिहोत्री, खेल प्रशिक्षक परमेंद्र सिंह, वरिष्ठ शिक्षक विजयचंद्र मिश्र, पंकज यादव, अजय श्रीवास्तव, मनीष सिंह, कौशल, बैजनाथ, संदीप हेमंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed