फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ayesha defeated Kalpana in 72 kg weight category

Ambedkar Nagar News: 72 किलो भार वर्ग में आयशा ने कल्पना को दी पटकनी

Wed, 12 Feb 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 12 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ayesha defeated Kalpana in 72 kg weight category
अंबेडकरनगर। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रदेश के 10 मंडलों से आए कुश्ती के विजेता उपविजेता 36 खिलाड़ियों को जिलाधिकारी ने एक लाख 62 हजार रुपये पुरस्कार दिए।
विज्ञापन

72 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर की कल्पना राय को हराते हुए अंबेडकरनगर की आयशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गाजीपुर की लक्ष्मी यादव व वाराणसी की लक्ष्मी गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। 50 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर की आरती निषाद प्रथम, आजमगढ़ की प्रीती यादव द्वितीय व गाजीपुर की अनीता व वाराणसी की सृष्टि यादव तृतीय स्थान पाईं। 53 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर की मेनिका यादव प्रथम, गाजियाबाद की डोली द्वितीय, अंबेडकरनगर की साक्षी व वाराणसी की करिश्मा त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

55 किलोग्राम भार वर्ग में अयोध्या हास्टल की जाह्नवी राजभर प्रथम, आजमगढ़ की कंचन द्वितीय, गाजीपुर की कुमारी माया व कानपुर की रोशनी तृतीय स्थान पाईं। 57 किलोग्राम भार वर्ग में आजमगढ़ की प्रिया चौहान प्रथम, कानपुर की प्रीती सिंह द्वितीय, देवरिया की नेहा पटेल व अयोध्या हॉस्टल की अन्नू यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 59 किलोग्राम भार वर्ग में कानीपुर की जोया सिंह प्रथम, आजमगढ़ की संजना वर्मा द्वितीय, प्रयागराज की नीलू गौतम व गाजीपुर की सेजल यादव को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

62 किलोग्राम भार वर्ग में गाजियाबाद की शीतल प्रथम, कानपुर की आकांक्षा जोशी द्वितीय, गाजीपुर की नेहा पाल व गाजीपुर की खुशबू तृतीय स्थान पाई। 65 किलोग्राम भार वर्ग में अयोध्या हॉस्टल की नेहा गुप्ता प्रथम,कानपुर की जिविशा चौधरी द्वितीय, अंबेडकरनगर की किरन चौधरी व वाराणसी की साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। 68 किलोग्राम भार वर्ग में गाजियाबाद की रेनू प्रथम, कानपुर की अनीता चौधरी द्वितीय, गाजीपुर की गोल्डी यादव व अंबेडकरनगर की विजय लक्ष्मी मिश्रा तीसरा स्थान बनाया।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला ओलंपिक संघ सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ल रहे। विभिन्न जिलों से आए निर्णायक रामआशीष यादव, प्रदीप कुमार, संगीता सिंह, बेबी सिंह, अंशिका यादव, सत्यवान यादव, अंकित तिवारी, विशाल यादव, अभिषेक उपाध्याय, स्मिता यादव, विभा मौर्या को भी जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।

क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्या ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बहराइच के क्रीड़ा अधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव, आशाराम वर्मा, सैफ अहमद बेग, अनुपम प्रजापति, वीरेंद्र निषाद, अदनान अहमद, अमित चौरसिया, शिल्पी गौतम, सत्यम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed