फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Awareness of rights through knowledge of law

कानून की जानकारी से ही अधिकारों के प्रति जागरूकता

Fri, 25 Jun 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Awareness of rights through knowledge of law
आलापुर। जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ बब्बू सारंग के निर्देश पर शुक्रवार को आलापुर तहसील के वसुधा सिंह सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। मौजूद वक्ताओं ने कहा कि कानून की जानकारी हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। इससे लोगों में अपने अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ेेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिविर के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जागरूक किया जा सकता है। नागरिकों को उनके अधिकार से जुड़े कानून के बारे में जानकारी देकर परेशानी से बचाया जा सकता है। पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान कानूनी ढांचे में महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण के लिए तमाम विधिक अवसर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

शिव प्रसाद शुक्ला ने कहा कि मौजूदा समय में विद्यार्थियों के जीवन में विधिक साक्षरता का उपयोग और महत्व भी बहुत बढ़ गया है। कानून का ज्ञान होने से ही लोगों में अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। कार्यक्रम को तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष केजी मिश्र, महामंत्री योगेंद्र नाथ यादव, नायब तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed