Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Awareness about the harmful effects of plastic

Ambedkar Nagar News: प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

Thu, 18 Dec 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 18 Dec 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Awareness about the harmful effects of plastic
पटेल नगर तिराहा पर लोगों को कपड़े के थैले वितरित करती पालिका की टीम।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका द्वारा बृहस्पतिवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी अधिशासी अधिकारी (ईओ) विशाल सारस्वत के निर्देशन में आईईसी और स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने बस स्टॉप से लेकर पटेल नगर चौराहे तक लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान नागरिकों और दुकानदारों को कपड़े के थैले और पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। प्रभारी ईओ ने बताया कि प्लास्टिक न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि जल निकासी (नालों) को भी अवरुद्ध कर देता है।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से जूट और कपड़े के थैलों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष व सभासद अशोक गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हृदयानंद यादव, जसवंत सिंह यादव, आशीष शुक्ला और ज्ञान सिंह सहित कई विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed