फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Avoid Temptation To Avoid Cheating

Ambedkar Nagar News: धोखाधड़ी से बचने के लिए प्रलोभन से रहें दूर

Sat, 31 Dec 2022 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Avoid Temptation To Avoid Cheating
अंबेडकरनगर। जागरूकता से ही किसी भी समाज की बेहतरी तय हो सकी है। ऐसे में महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वह भी आगे आकर देश की तरक्की का हिस्सा बनें। किसी भी मामले में महिलाएं कमजोर नहीं हैं, उन्हें अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है। यह आह्वान मिशन शक्ति टीम ने जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के दौरान किया।
विज्ञापन

महिला थाने की सिपाही गरिमा सिंह, छाया, अमृता सिंह गौर व गीता यादव आदि ने शिवबाबा, कटेहरी व बसखारी रोड आदि क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के दौरान बेटियों से जागरूक होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कहा कि हमारे दैनिक जीवन में तकनीक का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब समाज के साथ साथ तकनीक की समझ भी बढ़ानी होगी। जिससे हम उसका बेहतर प्रयोग कर सकें और किसी भी धोखाधड़ी से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटका थाने की सिपाही विनम्रता मिश्रा ने नूरपुर कला, अहिरौली थाने की सिपाही निधि यादव आदि ने अलग अलग क्षेत्रों में जाकर बेटियों को जागरूक किया। हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076 व 181 के उपयोग के बारे में समझाया। किसी भी विषम परिस्थिति में मदद के लिए 112 डायल करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed