{"_id":"44ac54679570316f624966ccb0a01ff3","slug":"audit-team-of-lucknow-started-audit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की टीम ने शुरू किया आॅडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की टीम ने शुरू किया आॅडिट
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हेल्थ मिशन योजना के तहत कई योजनाएं चल रही हैं। वर्ष 2014-15 में संचालित हो रही वाहन मानीटरिंग, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम में खर्च हुई धनराशि के आॅडिट के लिए लखनऊ से चार सदस्यीय टीम बुधवार को अंबेडकरनगर पहुंची।
विज्ञापन
पहले दिन आशाओं बहुओं के हंगामे के चलते आॅडिट टीम काम नहीं शुरू कर सकी। गुरुवार को पुन: टीम कार्यालय पहुंची और आडिट का कार्य प्रारंभ किया। उधर सीएमओ मेजर डा. बीपी सिंह ने बताया कि बुधवार को टीम आई थी। हंगामें के चलते आॅडिट नहीं हो सका था। गुरुवार को टीम के दफ्तर आने की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन