फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Audio of forest worker demanding bribe goes viral

वन कर्मचारी का घूस मांगने का ऑडियो वायरल

Tue, 28 Sep 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Audio of forest worker demanding bribe goes viral
अंबेडकरनगर। वन विभाग के एक कर्मचारी व ठेकेदार के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर मंगलवार को एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें ठेकेदार की ओर से कर्मचारी से बीते दिनों पवित्र शिवबाबा के निकट शीशम के पेड़ की कटान को लेकर पैसों के लेनदेन की बात करते सुना जा रहा है। उधर, वन विभाग का कहना है कि यह मामला लगभग नौ माह पुराना है। इसकी जांच एसडीओ को सौंपी गई है। संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक ऑडियो वायरल हुआ। इसने वन विभाग में हड़कंप मचा दिया। दरअसल ऑडियो में वन विभाग के एक कर्मचारी व ठेकेदार के बीच बीते दिनों पवित्र शिवबाबा के निकट काटे गए शीशम के पेड़ को लेकर पैसे के लेनदेन की बात होते सुनी जा रही है। इसमें ठेकेदार द्वारा कहा गया कि विभाग की ओर से शीशम का पेड़ काटे जाने के एवज में पौने दो लाख रुपये की मांग की जा रही है। वह इसे नहीं दे सकेगा। उसने कहा कि पहले तो एक लाख रुपये की बात की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पौने दो लाख रुपये कर दिया गया है। ठेकेदार ने यह भी कहा कि इतना वह नहीं दे सकेगा। 50-60 हजार रुपये ही दे सकेगा। ऑडियो में संबंधित कर्मचारी की आवाज अत्यंत दबी हुई थी। इससे उनके द्वारा क्या कहा गया वह नहीं सुनाई दिया।
विज्ञापन

इस बीच मंगलवार को ऑडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की तरफ से कहा गया कि किसी प्रकार के लेनदेन की बात नहीं की गई। गत जनवरी में संबंधित ठेकेदार द्वारा शीशम का पेड़ कटवाया गया था। इसी को लेकर बात की गई। उधर, डीएफओ एके कश्यप ने अधिकारिक तौर पर बताया कि पूर्व में उन्हें इस प्रकार का ऑडियो मिल चुका है। इसकी जांच एसडीओ से कराई जा रही है। बताया कि संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध धारा 52ए के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed