फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Attendance will be recorded online from today amid protests

Ambedkar Nagar News: विरोध के बीच आज से ऑनलाइन दर्ज होगी उपस्थिति

Sun, 07 Jul 2024 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Attendance will be recorded online from today amid protests
अंबेडकरनगर। जिले के 1335 परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को सोमवार से प्रेरणा एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। सुबह पौने आठ से साढ़े बजे तक तो दोपहर बाद सवा दो बजे से ढाई बजे तक उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। इस बीच ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का विभिन्न शिक्षक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि परिषदीय विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार शासन ठोस कदम उठा रहा है। बीते दिनों ही शासन ने निर्देश जारी किया था कि परिषदीय स्कूल के शिक्षकों को प्रेरणा एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके लिए बीते दिनों ही जिले के 1582 परिषदीय स्कूल की तुलना में 1335 स्कूलों को 2623 टेबलेट उपलब्ध कराए गए थे। इसके साथ ही गत दिवस सिम व डाटा की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन

हालांकि शिक्षकों ने इसका जमकर विरोध किया। तमाम विरोध के बावजूद इस बीच सोमवार से शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराए जाने का निर्देश शासन ने दिया है। बीएसए कार्यालय के अनुसार सुबह पौने आठ बजे से आठ बजे तक हर हाल में प्रेरणा एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके बाद साढ़े आठ बजे विलंब से उपस्थिति दर्ज कराने के कारण की जानकारी देनी होगी। साढ़े आठ बजे के बाद उपस्थिति दर्ज नहीं होगी। इसी प्रकार दोपहर बाद सवा दो से ढाई बजे तक भी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ अकबरपुर हिमांशु मिश्र ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था सोमवार से लागू हो गई है। जिन स्कूलों को टैबलेट नहीं मिला वहां शीघ्र ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। कहा कि प्रतिदिन शाम में उपस्थिति की मॉनीटरिंग की जाएगी।



वापस हो नई व्यवस्था
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ल ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था कतई सही नहीं है। शिक्षक हित को देखते हुए इस नई व्यवस्था को तत्काल वापस लिया जाएगा। कहा कि यदि मांग को लेकर आठ जुलाई से 14 जुलाई तक बाहों पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। 15 जुलाई को कलेक्ट्रेट के निकट धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद प्रांतीय, संगठन के दिशा-निर्देश के आधार पर आवाज बुलंद की जाएगी। जिलामंत्री अनिल वर्मा व अकबरपुर ब्लाॅक संगठन मंत्री प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि नई व्यवस्था को कतई लागू नहीं होने दिया जाएगा। इसे वापस लेना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed