{"_id":"68d2dd76306bace05f05946f","slug":"attendance-of-1040-blos-recorded-on-the-app-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-142567-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 1040 बीएलओ की उपस्थिति एप पर हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 1040 बीएलओ की उपस्थिति एप पर हुई दर्ज
Tue, 23 Sep 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जिले में पहली बार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की उपस्थिति दर्ज करने के लिए मोबाइल एप का प्रयोग किया गया। सभी 1040 बीएलओ की प्रविष्टियां एप पर दिखाई देने लगी हैं।
पूर्व में बीएलओ की उपस्थिति और कार्यप्रगति की निगरानी कागजी स्तर पर होती थी, जिससे देरी और गड़बड़ी की शिकायतें आम रहती थीं। इस बार प्रशासन ने मोबाइल एप पर उपस्थिति दर्ज की जा रही है। परिणामस्वरूप बीएलओ की उपस्थिति और कार्य की स्थिति रियल टाइम में देखी जा सकती है। इसी के साथ उन्हें प्रविष्टियों को भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य को 29 सितंबर तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
प्रोत्साहन राशि बनी आकर्षण का केंद्र
इस बार एप आधारित उपस्थिति प्रणाली से जुड़ने पर बीएलओ को प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान रखा गया है। प्रत्येक बीएलओ को एप के माध्यम से प्रविष्टि करने पर सामान्य मानदेय के साथ ही 200 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। सर्वाधिक कार्य करने वाले आठ बीएलओ को उनके रैंक के अनुसार विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय रैंक प्राप्त बीएलओ को क्रमशः 10,000, 8,000 और 6,000 रुपये मिलेंगे। पांच अन्य बीएलओ को 3,000 रुपये सांत्वना प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान की जाएगी।