{"_id":"570d3aa94f1c1ba40c4a6bac","slug":"attacked-on-police-team-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमला, दरोगा समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम पर हमला, दरोगा समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
मालीपुर में भूमि विवाद के दौरान पुलिस पर हमले के बाद होती धर-पकड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद निपटाने मालीपुर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इसमें दरोगा के अलावा एक सिपाही व होमगार्ड घायल हो गया। इसके बाद पहुंची भारी पुलिस बल ने कई ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मालीपुर में तिलकधारी व अवधेश के बीच भूमि विवाद चला आ रहा है। लगभग एक माह पूर्व भूमि की पैमाइश हो चुकी थी। एक पक्ष के निर्माण को लेकर फिर से पैमाइश होनी थी। इसे लेकर गत दिवस एसडीएम जलालपुर ने नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
इसी क्रम में नायब तहसीलदार विनोद कुमार सिंह राजस्व टीम के साथ मंगलवार को मौके पर पहुंचे थे। वहां राजस्व टीम वैधानिक प्रक्रिया अपना रही थी कि इसी बीच विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते वहां मौजूद लोगों ने प्रशासनिक व पुलिस टीम पर हमला शुरू कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
हमलावरों में महिलाएं भी शामिल थीं। ईंट-डंडे व पत्थर का जमकर प्रयोग किया गया। हमलावरों ने मालीपुर पुलिस की गाड़ी तोड़ डाली। ग्रामीणों के हमले में दरोगा शिवसिंह पाल समेत सिपाही नगेंद्र सिंह व होमगार्ड काशी यादव को चोटें आयी हैं।
ग्रामीणों के हमले के बाद आनन-फानन में जलालपुर व मालीपुर थाने से और फोर्स मौके पर पहुंची। इसके बाद वहां धर-पकड़ की प्रक्रिया शुरू की गई। कुल चार लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया और उन्हें थाने ले जाया गया।
एसओ मालीपुर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद रोकने के लिए मौके पर पुलिस मौजूद थी। इसी बीच कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें तीन पुलिसकर्मियों को चोट आयी हैं।