{"_id":"609970c08ebc3e0a8a52581a","slug":"attack-on-sharp-weapon-in-land-dispute-four-people-injured-ambedkar-nagar-news-lko577614722","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में धारदार हथियार से हमला, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में धारदार हथियार से हमला, चार लोग घायल
विज्ञापन
महरुआ। थाना क्षेत्र के आदमपुर तिंदौली गांव में भूमि विवाद में एक महिला व तीन व्यक्तियों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया गया, जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से मामला शांत हो सका। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। हालांकि पुलिस मामले में केस दर्ज नहीं कर सकी थी।
मामला महरुआ थाना क्षेत्र के आदमपुर तिंदौली गांव का है। पीड़िता रीता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि घर के सामने उसकी जमीन है। उसी भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर विपक्षी धमकी देने लगे। शिकायत पुलिस से की गई तो दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर समझौता करा दिया गया। आरोप के अनुसार इसी बीच सोमवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे रंजिश के चलते आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी व परिवारीजनों को जमकर पिटाई कर दी। इससे चंद्रसेन, भीमनाथ व राजमणि को गंभीर चोटें आईं।
घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह से मामले को शांत कराया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलावस्था में पीड़ित थाने पहुंचे और तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। वादिनी का आरोप है कि विपक्षी दबंगई के बल पर उसे तथा परिवारीजनों को परेशान कर रहे हैं। समझौते के बाद घटना को अंजाम दे दिया गया। इससे उसके परिवारीजन भयभीत हैं। पीड़िता ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।