फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   attack on Congress leader

Ambedkar Nagar News: कांग्रेस नेता पर हमले में छह लोग नामजद

Fri, 15 Sep 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 15 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
attack on Congress leader
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। कांग्रेस नेता के घर में घुसकर चाकू से हमला करने के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज के ऐनवां निवासी कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष इरशाद अली ने आरोप लगाया है कि रंजिश के चलते नौ सितंबर की रात नौ बजे हफीजुल्लाह, हमीदुल्लाह, इरफान, मुस्तफा, अरमान व आफताब ने घर में घुसकर हमला कर दिया। चाकू से हमला करने के साथ असलहे से फायर भी किया। इस हमले में उनकी जान बच गई। शोर सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के संबंध में जहांगीरगंज थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसपी से शिकायत की। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed