फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ATM service in the first day of lockdown

लॉकडाउन के पहले ही दिन एटीएम सेवा बेपटरी

Sat, 01 May 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
ATM service in the first day of lockdown
अंबेडकरनगर। लॉकडाउन के पहले दिन ही जिले में एटीएम सेवा पूरी तरह बेपटरी हो गई। हाल यह रहा कि शनिवार को विभिन्न बैंकों के 125 एटीएम की तुलना में लगभग 60 एटीएम के शटर नहीं खुल सके। जिन एटीएम के शटर खुले भी, उनमें भी कुछ समय बाद कैश समाप्त हो गया। नतीजा यह रहा कि उपभोक्ताओं को धन निकासी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा। सहालग के मौसम में एटीएम के बेपटरी होने पर उपभोक्ताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

कोरोना को देखते हुए लगाए गए लॉकडाउन के पहले ही दिन जिले में एटीएम सेवा ने उपभोक्ताओं का साथ छोड़ दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, ओरिएंटल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आंध्रा बैंक,ए चडीएफसी समेत कई अन्य बैंकों के 125 एटीएम की तुलना में लगभग 60 एटीएम के शटर शनिवार को नहीं खुल सके। नतीजा यह रहा कि उपभोक्ता धन निकासी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक का चक्कर लगाने को मजबूर हो गए। भीषण गर्मी में एटीएम का चक्कर लगाने वाले उपभोक्ताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सहालग के मौसम को देखते हुए एटीएम सेवा सुचारु रुप से संचालित हो, इसको देखते हुए जिम्मेदारों को जरूरी कदम उठाने चाहिए थे।
विज्ञापन

अकबरपुर के उपभोक्ता राधेश्याम व अनुराग ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा समय में सहालग का मौसम चल रहा है, तो दूसरी तरफ लॉकडाउन है। इन सबके बीच एटीएम सेवा बेपटरी हो गई, यह अत्यंत चिंताजनक है। जिम्मेदारों को आमजन के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए थे। शहजादपुर के सलीम व संदीप ने कहा कि एटीएम सेवा सुचारु रुप से संचालित हो, इसे लेकर जिम्मेदारों को गंभीरता दिखानी चाहिए उधर, एलडीएम आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सभी एटीएम सुचारु रूप से संचालित हुए, कहीं से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed