फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ATM

एटीएम बदलकर रकम उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Thu, 24 Sep 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
ATM
अंबेडकरनगर। अपराधियों के विरुद्घ चल रहे अभियान में स्वाट टीम व जलालपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटीएम बदलकर खाते से पैसा उड़ाने वाले अंतर जनपदीय गिरोह का खुलासा कर दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 52 हजार की नकदी, एक लैपटॉप, कई बैंकों के एटीएम कार्ड समेत कई तकनीकी उपकरण बरामद करने का दावा पुलिस टीम ने किया है। दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि साइबर क्राइम को लेकर पुलिस टीम को सख्त निर्देश दिया गया है कि इन पर कड़ी निगरानी रखें। ये लोग अक्सर बैंकों खातों से या फिर धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम को लगाया गया था। बीते दिनों स्वाट टीम व जलालपुर पुलिस टीम को कुछ जरूरी सुराग हाथ लगे। इसके आधार पर पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ायी। इस बीच पुलिस टीम नेे धर्मेंद्र राजभर निवासी करुइ, थाना दीदारगंज व विशाल राजभर निवासी सुरहन, मार्टिनगंज थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ को जलालपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद बाजार से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दोनों स्वैप मशीन व अन्य मशीनों का इस्तेमाल करके किसी ऐसे व्यक्ति को टारगेट करते थे जो एटीएम से पैसे निकालने में असमर्थ होते थे। उनकी मदद करने के बहाने एटीएम बदल लेते थे या फिर मशीन के जरिए एटीएम का डाटा कॉपी कर लेते थे। उपभोक्ता को इसकी जानकारी नही हो पाती थी। इसके बाद उस डाटा का गलत तरीके से प्रयोग कर खाते से धन निकासी करते थे। अभियुक्तों के पास से 52 हजार रुपए की नकदी के अलावा एक लैपटॉप, चार्जर, कीबोर्ड, स्कैनर मशीन, रीड/राइट स्वैप मशीन, तीन डाटा केबल, आठ अलग बैंको के एटीएम उनके पास से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ से पता चला कि यह वांछित अभियुक्त भी है। इनके खिलाफ थाना जलालपुर में अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी टीम में जलालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह के अलावा एसआई नीरज कुमार, एसआई जयकिशन यादव व स्वॉट टीम के हेड कांस्टेबल कृष्णकुमार सिंह, सिपाही सूर्यभान यादव, सिपाही राजेश सिंह, सिपाही अबू हमजा, प्रभात मौर्य, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed