फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Assistant teacher was absent without notice, suspended

Ambedkar Nagar News: बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे थे सहायक शिक्षक, निलंबित

Tue, 09 Sep 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 09 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher was absent without notice, suspended
अंबेडकरनगर। भियांव शिक्षा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में सेवारत सहायक शिक्षक को बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित रहना भारी पड़ गया है। बीईओ की रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने निलंबित कर दिया है। प्राथमिक विद्यालय सकरा दक्षिण के सहायक अध्यापक हिमांशु प्रताप 18 अगस्त से गैरहाजिर चल रहे थे। बीईओ 28 अगस्त को विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। बीएलओ मोहम्मद अफजल व प्रभारी प्रधानाध्यापक अविनाश गुप्ता ने बताया कि विद्यालय पर उपस्थित नहीं होते हैं और ना ही बीएलओ का कार्य करते हैं। जब भी विद्यालय में उपस्थित होते हैं, शराब के नशे में रहते हैं। इसके अलावा पूछने पर एससी-एसटी के तहत केस दर्ज करने की धमकी देते हैं। इससे विद्यालय का संचालन, विभागीय व चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रभारी बीएसए प्रवीण कुमार ने बताया कि शिक्षक को निलंबित कर दिया है। इसके लिए जलालपुर बीईओ को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed