{"_id":"6a076612064044907404e6ec","slug":"assistance-of-rs-4-lakh-given-to-the-family-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-156476-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मृतका के घर पहुंच मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सौंपा चार लाख का चेक, आंधी में दीवार गिरने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मृतका के घर पहुंच मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सौंपा चार लाख का चेक, आंधी में दीवार गिरने से हुई थी मौत
Fri, 15 May 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 15 May 2026 11:59 PM IST
सार
बीते दिनों आई भीषण आंधी-तूफान के दौरान दीवार गिरने से एक महिला की दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद शुक्रवार को प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सरकार की ओर से चार लाख रुपये की सहायता राशि का डेमो चेक सौंपा।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार को आई आंधी के दौरान दीवार गिरने से ग्राम कुढ़ा मोहम्मदगढ़ की रहने वाली शकुना देवी (55) की दबकर मौत हो गई थी। घटना के दो दिन बाद शुक्रवार को प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पीड़ित के घर पहुंच सरकार की ओर से चार लाख रुपये सहायता राशि का डेमो चेक सौंपा।
विज्ञापन
शकुना देवी सब्जी बेचने का व्यवसाय करती थीं। बाजार जाते समय आंधी तूफान में दीवार ढहने से उनकी मौत हुई थी। प्रभारी मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की है। डीएम ईशा प्रिया ने भी परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।