फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   asha bahu surrounded the CMO

सीएमओ को बनाया बंधक, हंगामा

Wed, 10 Jun 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 10 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन

लंबित मानदेय समेत कई अन्य मागों को लेकर बुधवार को नाराज आशा बहुओं ने सीएमओ को उनके ही कार्यालय में बंधक बना दिया।

विज्ञापन


आशा बहुओं ने कार्यालय का गेट बाहर से बंद करने के बाद अन्य सभी कक्षों को भी बाहर से बंद कर दिया। कार्यालय परिसर में दो घंटे तक हंगामा होता रहा। आशा बहुओं  का कहना था कि उनसे कार्य तो लगातार लिया जा रहा है, लेकिन विगत एक वर्ष से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा इस बाबत कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई,लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।  मानदेय भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार पूर्वाह्न काफी संख्या में आशा बहुएं मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंच गईं।
विज्ञापन


यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए विभागीय अधिकारियों पर आशा बहुओं की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया। आल इंडिया आशा बहू एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष मीरा सिंह ने कहा कि विगत एक वर्ष से उन्हें भुगतान नहीं दिया गया जबकि उनसे कार्य लिया जा रहा है। उनके समक्ष आर्थिक संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नाराज आशा बहुओं ने सीएमओ मेजर डा. बीपी सिंह के कक्ष के दरवाजों को बाहर से बंद कर सिटकनी लगा दी। इसी के साथ ही कार्यालय के अन्य कक्षों में भी सिटकनी लगाकर कार्य ठप कर दिया। उन्होंने प्रतिमाह भुगतान कराने और हर माह सीएमओ के साथ प्रतिनिधिमण्डल की बैठक कराए जाने की मांग की।


 दो घंटे के चले हंगामे के बाद हंगामे के बाद सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विवेक अपने साथ अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे। वहां सीएमओ आशाओं पर केस दर्ज कराने को लेकर अड़े हुए थे, जबकि आशाएं सीएमओ रवैये से खासी नाराज थीं। डीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर काफी देर तक चर्चा की और कई मुद्दों पर  निर्णय भी दिया। इसके बाद आशाओं का प्रदर्शन समाप्त हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed