{"_id":"629e4171992ca416f3362e99","slug":"asha-and-sangini-demonstrated-by-boycotting-work-ambedkar-nagar-news-lko6340281144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार कर आशा व संगिनी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार कर आशा व संगिनी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लंबित देय भुगतान, मानदेय वृद्धि व नियमित किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से आशा व आशा संगिनी कर्मचारी संगठन के प्रांतीय आह्वान पर कार्य बहिष्कार प्रारंभ हो गया। सोमवार को भीटी सीएचसी पर आशा बहुओं ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कहा गया कि आशा बहू व आशा संगिनी लंबे समय से मुश्किलों से जूझ रही हैं, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
अध्यक्षता कर रहीं जिला संरक्षक मीरा सिंह ने कहा कि आशा बहुएं व आशा संगिनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करती चली आ रही हैं। इसके बाद भी उनकी उपेक्षा की जा रही है। मार्च 2021-22 से अब तक तमाम प्रकार के ऐसे देय हैं, जिनका भुगतान नहीं किया जा सका है। और तो और आशा प्रतिदिन जो रिपोर्ट स्वास्थ्य केंद्र पर देती हैं, उसका भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। रीता, अर्चना, सरोजा, शांति, कंचन, नीलम सिंह, चंदकला, आरती आदि ने कहा कि नियमित किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदार तनिक भी गंभीर नहीं हो रहे हैं। मानदेय वृद्धि की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। इस प्रकार की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस बीच मीरा सिंह ने बताया कि अभी तो सोमवार से कार्य बहिष्कार शुरू किया गया है। यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो आठ जून को कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यदि इसके बाद भी मांगें नहीं पूरी की गईं तो लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा।