{"_id":"6352dee0688f3708aa5c2302","slug":"aryendra-naib-tehsildar-and-pradeep-became-excise-inspector-ambedkar-nagar-news-lko6539520100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्येंद्र नायब तहसीलदार तो प्रदीप बने आबकारी निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्येंद्र नायब तहसीलदार तो प्रदीप बने आबकारी निरीक्षक
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। जिले के दो और होनहारों ने पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। एक नायब तहसीलदार तो दूसरे आबकारी निरीक्षक बने हैं। युवाओं की इस सफलता पर उनके परिजनों व गुरुजनों में खुशी का माहौल है।
अकबरपुर नगर के शहजादपुर निवासी आर्येंद्र कुमार पुत्र रमेश कुमार ने पीसीएस 2021 की परीक्षा पास कर नायब तहसीलदार बनने की सफलता हासिल की है। उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय से की। इसके बाद आईआईटी की डिग्री खरगपुर से हासिल की। वह दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे।
उन्होंने प्रथम प्रयास में ही यह सफलता हासिल की। उनकी सफलता पर निर्मला देवी, डॉ. दिनेश कुमार, शिक्षक रामपियारे राजभर, दिनेश कुमार गौड़ आदि ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है।
विज्ञापन
उधर थाना क्षेत्र महरुआ के खड़हरा निवासी उदयराज यादव के पुत्र प्रदीप यादव ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर आबकारी निरीक्षक बनने की सफलता हासिल की है। उनकी इस सफलता पर परिजनों व शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार किया है। पूर्व प्रमुख रवींद्र पांडेय व ग्राम प्रधान रामसुरेश आदि ने खुशी जताई है।