फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Arun elected unopposed Teachers Association District President for the eighth time

आठवीं बार निर्विरोध शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चुने गए अरुण

Wed, 22 Dec 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Arun elected unopposed Teachers Association District President for the eighth time
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नरायण गुट जिला इकाई का बुधवार को भारी गहमागहमी के बीच चुनाव आयोजित हुआ। सर्वसम्मति से अरुण कुमार सिंह को आठवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। शिक्षक आशाराम वर्मा को पुन: निर्विरोध जिला मंत्री चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार पांडेय, संगठनमंत्री पद पर रामलखन वर्मा, आय व्यय निरीक्षक मनोज कुमार सिंह व संरक्षक सुशील कुमार सिंह को चुना गया। बाद में वित्त एवं लेखाधिकारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नरायण गुट जिला इकाई का वार्षिक चुनाव प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुशील कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित हुआ। सर्वसम्मति से अरुण कुमार सिंह को आठवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। शिक्षक आशाराम वर्मा को पुन: निर्विरोध जिला मंत्री, प्रदीप कुमार पांडेय कोषाध्यक्ष, रामलखन वर्मा को संगठनमंत्री, मनोज कुमार सिंह को आय व्यय निरीक्षक, सुशील कुमार सिंह को संरक्षक, पवन कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वरिष्ठ शिक्षक सुशीलकांत दुबे व दुर्गा प्रसाद सिंह सहित कुल 17 शिक्षकों को उपाध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश यादव सहित 16 शिक्षकों को मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील अध्यक्ष कृष्णचंद्र श्रीवास्तव, टांडा के जावेद खान, जलालपुर के ऋषिमुनि, आलापुर के सूर्यप्रताप सिंह, भीटी के सुनील कुमार सिंह तहसील अध्यक्ष बनाए गए। अकबरपुर तहसील मंत्री अमितेश चौधरी, टांडा के कमेलश, जलालपुर के अमृतलाल, आलापुर के राना प्रताप सिंह, भीटी के अनिल कुमार को तहसील मंत्री बनाया गया। जिला कार्यकारिणी में शिक्षक संजय तिवारी सहित कुल 33 सदस्यों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक विक्रम प्रताप सिंह द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर शपथ ग्रहण कराया। इससे पहले नकवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने वित्त एवं लेखाधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों व पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनके हितों के लिए आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed