{"_id":"60b520ef8ebc3e2bec5cdbf4","slug":"arto-office-again-after-a-month-ambedkar-nagar-news-lko580413486","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद फिर से एआरटीओ कार्यालय गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद फिर से एआरटीओ कार्यालय गुलजार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संकट के बीच लगभग एक माह बाद सोमवार से एआरटीओ कार्यालय एक बार फिर से गुलजार हो गया। कार्यालय में सीमित संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने जरूरी कार्य निपटाए। एआरटीओ कार्यालय के अनुसार कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रतिदिन मात्र 36 लाइसेंस ही बनाए जाएंगे। इस बीच सोमवार को कार्यालय खोलने से पहले पूरी तरह सैनिटाइज किया गया। साथ ही इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पूरी तरह पालन किया गया।
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस समेत अन्य सभी प्रकार के कार्य ठप कर दिए गए थे। इस बीच जिले में कोरोना का प्रकोप कुछ कम हुआ, तो सोमवार से फिर से विभिन्न प्रकार के कार्य प्रारंभ हो गए। लगभग एक माह बाद सोमवार को एआरटीओ कार्यालय लोगों से गुलजार हो गया।
लाइसेंस समेत वाहन का स्थानांतरण कराने आदि विभिन्न कार्यों के लिए सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो अपराह्न तक चलता रहा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया, बल्कि मास्क की भी अनिवार्यता सुनिश्चित की गई। कार्यालय में प्रवेश करने से पहले आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। कार्यालय में किसी भी प्रकार की भीड़ न एकत्र हो, इसकी भी विशेष व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
उधर, आरआई बिपिन कुमार ने बताया कि सोमवार से एआरटीओ कार्यालय में सभी प्रकार के कार्य सुचारु रूप से शुरू हो गए। बताया कि कार्यालय में भीड़ न एकत्र हो, इसके लिए प्रतिदिन मात्र 36 लाइसेंस ही बनाए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद भवन में प्रवेश करने से पहले उन्हें सैनिटाइज भी किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को कार्यालय खुलने से पहले ही उसे पूरी तरह सैनिटाइज भी किया गया।