फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Armed youths created a ruckus

हथियारों से लैस युवकों ने मचाया उत्पात

Fri, 18 Feb 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Armed youths created a ruckus
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के बसंतपुर छोटू गांव में हथियारों से लैस आरोपियों ने एक ग्रामीण के घर में जमकर घुसकर उत्पात मचाया। आरोप के अनुसार पीड़ित की कनपटी पर असलहा लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने असलहा बरामद किया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर छोटू गांव का है। गांव निवासी यशवेंद्र पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते गुरुवार को वह किसी काम से गिरैया बाजार गया था। इसी बीच गांव निवासी एक युवक ने दो अज्ञात लोगों के साथ उसे रोक लिया और कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय नागरिकों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद वह घर चला गया।
विज्ञापन

आरोप के अनुसार इस बीच शुक्रवार सुबह आरोपी एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके घर आ धमका। गालीगलौज देने के साथ बाहर निकलने के लिए उसे ललकारने लगा। बवाल बढ़ते देख आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। ग्रामीणों को आते देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। इस पर ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पकड़े गए आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। एसएचओ शंभूनाथ ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed