फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Arbitrary tax collection should be stopped from weaker sections

कमजोर वर्गों से रोकी जाए मनमाने टैक्स की वसूली

Thu, 30 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary tax collection should be stopped from weaker sections
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगरपालिका की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मिश्र ने नागरिकों के साथ अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। नगरपालिका प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा आम नागरिकों से पांच वर्ष का हाउस टैक्स एक साथ वसूलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने राशनकार्ड से पात्रों का नाम काटे जाने के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में कहा कि पूर्ति विभाग कार्यालय व नगर पालिका की मनमानी के चलते नगर क्षेत्र के दर्जनों परिवार ऐसे हैं, जिनका नाम राशनकार्ड सूची से काट दिया गया है। इसके चलते गरीब परिवारों को या तो राशन नही मिल पा रहा है या फिर परिवार में मौजूद यूनिट से काफी कम मिल रहा है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन देने के साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान न हुआ तो वह नगर पालिका कार्यालय परिसर में धरने पर बैठने के लिए विवश होंगे। मौके पर अंकित पांडेय, रवि चतुर्वेदी, शकील अहमद, राजन पांडेय, विपिन, राहुल, पिंकू व सिराज आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed