{"_id":"5f89dfb78ebc3e9b992445bc","slug":"appoint-ambedkar-nagar-news-lko5456310175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे युवाओं के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे युवाओं के चेहरे
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में नियुक्ति पत्र पाकर खिले इन युवाओं को चेहरे।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। लंबी कानूनी प्रक्रिया व इंतजार के बाद लगभग सवा पांच सौ युवक युवतियों को शुक्रवार को समारोहपूर्वक सहायक पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा गया। अकबरपुर हवाई पट्टी पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक समेत वरिष्ठ अधिकारियों के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। प्रभारी मंत्री ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने के साथ ही उनसे आह्वान किया कि वे प्राथमिक विद्यालयों में अपनी जिम्मेदारी का बेहतर निर्वहन सुनिश्चित करें। फिलहाल ऑनलाइन तथा आगे चलकर विद्यालय परिसर में होने वाली पढ़ाई में अपना शत प्रतिशत योगदान पूरी ईमानदारी से दें।
गौरतलब है कि बीते दिनों प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती का मामला अधर में लटक गया था। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद 31 हजार 277 सहायक अध्यापकों की सूची प्रकाशित की गई। अंबेडकरनगर जिले में 585 सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग आयोजित हुई। इसमें सिर्फ 550 युवक युवतियों ने काउंसलिंग कराई। इन सभी को नियुक्ति पत्र देने का निर्णय हुआ। इसके लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित हवाई पट्टी पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में चली इस प्रक्रिया के तहत पांच सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। इसके बाद प्रदेश के न्याय तथा जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों से आहवान किया कि उन पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसका वे पूरी ईमानदारी से पालन सुनिश्चित करें। बच्चों का भविष्य बेहतर करने में अधिकतम जो भी संभव बन पड़े वह करना ही चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से कहा कि उनमें ज्यादा उर्जा है। इसका सदुपयोग राष्ट्र निर्माण में किया जाए। समारोह में टांडा विधायक संजू देवी, डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ घनश्याम मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व सांसद डॉ हरिओम पाण्डेय, एडीएम डॉ पंकज वर्मा, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि काउंसलिंग कराने वाले 550 युवक युवतियों में से लगभग सवा पांच सौ को ही नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
गौरतलब है कि 550 युवक युवतियों ने शिक्षक पद के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली थी। इन सभी को आज नियुक्ति पत्र दिया जाना था। हालांकि कई युवाओं ने काउंसलिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। प्रशासन ने इसका संज्ञान भी लिया, इसके चलते ही सभी 550 को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक दर्जन से अधिक युवक युवतियों को नियुक्ति पत्र देने से रोक दिया गया है। जरूरी छानबीन नए सिरे से कराई जा रही है। इसके बाद ही नियुक्त पत्र नए निर्णय के अनुसार संबंधित को दिया जाएगा।
मालीपुर के अशरफपुर की प्रिया निरंकारी ने कहा कि जब शिक्षक भर्ती का मामला कोर्ट में पहुंचा, तो एक उम्मीद बंध गई थी कि न्यायालय उनके साथ न्याय जरूर करेगा। हुआ भी यही। आज जब हाथ में नियुक्तिपत्र आया, तो जो खुशी का एहसास हो रहा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। आज का दिन मेरे व मेरे परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है।
गोशाईगंज की ऐश्वर्या सिंह ने कहा कि दो वर्ष का इंतजार आज पूरा हो गया। लंबे इंतजार के बाद आज जब हाथ में नियुक्तिपत्र आया, तो आखों में खुशी के आंसू आ गए। एक सपना था, जो पूरा हो गया। नियुक्ति पत्र मिलने के साथ समाज के प्रति एक जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। कहा कि इन दो वर्षों में मैंने तैयारी कर नेट क्वालीफाई भी किया है। यह एक बड़ा फायदा भी इस बीच हुआ है।
अरजानीपुर के विकास वर्मा ने योगी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास के चलते ही आज उनका सपना पूरा हो सका है। जब शिक्षक भर्ती पर रोक लगी थी, तो मायूसी छा गई थी। ऐसा लग रहा था कि अब शिक्षक बनने का सपना नहीं पूरा हो सकेगा। हालांकि अब सबकुछ ठीक हो गया। बहुत राहत महसूस कर रहे हैं।
पलई कल्याणपुर के अतुल ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि दो वर्ष का लंबा इंतजार आज पूरा हो गया है। आज का दिन उनके व उनके परिवार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षक बनने का सपना आज पूरा हो गया है। कहा कि उसने जीआईसी में भी आवेदन किया था। उसका परिणाम आना शेष है।
आजमगढ़ की अन्नू मिश्रा ने कहा कि नियुक्तिपत्र हाथ में आने के बाद जो फीलिंग उसे हो रही है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। कहा कि भगवान से यही विनती है कि जिस प्रकार से आज उसे नियुक्तिपत्र मिला है, उसी प्रकार से जो अभ्यर्थी शेष रह गए हैं, उन्हें भी मिल जाए, जिससे उनका भी शिक्षक बनने का सपना पूरा हो सके।
शहजादपुर की श्रद्धा ने कहा कि दो वर्ष का लंबा इंतजार आज समाप्त हुआ। शिक्षक बनने का सपना पूरा होने के साथ ही उसकी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। मैंने तय किया है कि बच्चों को किताबी शिक्षा देने के साथ ही मौजूदा हालात के बारे में भी जानकारी देंगे, जिससे उन्हें देश व दुनिया में हो रही गतिविधियों के बारे में भी जानकारी हो सके।