{"_id":"3d3950f3a67504b4081fe56695945e33","slug":"another-patient-of-dengue-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का एक और मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का एक और मरीज मिला
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र में लगातार डेंगू के संभावित लक्षण वाले मरीजों का सामने आना जारी है। सोमवार को एक नया संभावित मरीज सामने आया है। वाजिदपुर गांव निवासी सर्वजीत (24) बीते दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था।
विज्ञापन
पहले उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन सुधार नहीं हुआ तो उसे नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में डेंगू के संभावित लक्षण पाए गए। इससे पहले रविवार को जैतपुर थाना क्षेत्र के ढाखा गांव निवासी संदीप (30) पुत्र बाबूराम में भी डेंगू के संभावित लक्षण पाए गए थे।
विज्ञापन
उसका इलाज अभी भी नगर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर सोमवार को अमर उजाला ने डेंगू के संभावित मरीज सामने की खबर प्रकाशित होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में पीएचसी रफीगंज की स्वास्थ्य टीम डा. हेमंत कुमार व डा. अनिल तिवारी के नेतृत्व में ढाखा पहुंची।
विज्ञापन
यहां न सिर्फ लोगों को दवाओं का वितरण किया गया। उधर सीएमओ मेजर डा. बीपी सिंह ने बताया कि डेंगू से पीड़ित किसी नए मरीज के सामने आने की जानकारी नहीं है।