फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Angry villagers jammed the road

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

Sat, 10 Apr 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers jammed the road
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर) सड़क हादसे में बीते दिन मासूम की मौत होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी जगदीश लाल ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा कर जाम खत्म कराया। लगभग एक घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

मामला जिले के जहांगीरगंज थाना अंतर्गत मंसूरगंज गांव का है। शुक्रवार की भोर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से गांव निवासी मासूम गोलू पुत्र मनोज मांझी की मौके पर ही मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि सूचना के बाद डायल 112 पुलिस टीम काफी देरी से पहुंची, जिससे ट्रक चालक भागने में सफल रहा। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नरियांव-बिड़हर मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण उनकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी जगदीश लाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर किसी तरह जाम खत्म कराया। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि इस प्रकरण में सभी जरूरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विवेचना के दौरान ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed