{"_id":"692de8065869cc6b540ab98d","slug":"anarchic-elements-tried-to-damage-the-statue-of-baba-saheb-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-146268-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अराजक तत्वों ने बाबा साहब की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अराजक तत्वों ने बाबा साहब की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का किया प्रयास
Tue, 02 Dec 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
.कटका के सूरजूपुर पूरवा बदरुद्दीनपुर में बाबा डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति की साफ-सफाई करते क्ष
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कटका के सूरजूपुर पूरवा बदरुद्दीनपुर में रविवार रात बाबा डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। सुबह घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिमा स्थल पर जमा हो गए और विरोध जताने लगे। तनाव को बढ़ता देख कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया।
प्रतिमा कमेटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने शिकायती पत्र में बताया कि रविवार शाम गांव में जहांगीरगंज से आई बरात पंचायत भवन के पास रुकी थी। रात करीब तीन बजे बरात में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर ईंट मारकर उसे क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। घटना रात में दब गई थी, लेकिन सुबह ग्रामीणों को जानकारी होते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। घराती को जानकारी दी गई, लेकिन आरोप है कि उन्होंने बात सुनने के बजाय अभद्रता की, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कटका, जलालपुर, मालीपुर, जैतपुर, आलापुर, बसखारी और महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर फूल-माला अर्पित किया। सीओ ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।