{"_id":"6781e79d1987190bf401d1da","slug":"an-old-man-has-been-visiting-the-bank-for-14-months-to-get-atal-pension-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-127611-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अटल पेंशन के लिए 14 माह से बैंक के चक्कर लगा रहा बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अटल पेंशन के लिए 14 माह से बैंक के चक्कर लगा रहा बुजुर्ग
Sat, 11 Jan 2025 11:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:43 AM IST
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। संवेदनहीनता की बानगी देखनी हो तो श्रवण क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के कर्मचारियों से मिलिए। अटल पेंशन योजना के तहत जमा की गई धनराशि का भुगतान पाने के लिए पीड़ित 14 माह से बैंक के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर निवासी रामसहाय के मुताबिक उनके पुत्र प्रवीण कुमार का बैंक ऑफ बड़ाैदा शाखा श्रवण क्षेत्र में खाता था। वह अटल पेंशन योजना के तहत निर्धारित रकम जमा कर रहे थे। 14 नवंबर 2023 को प्रवीण कुमार की मौत हो गई थी। योजना के तहत परिजनों को करीब 1 लाख 80 हजार रुपये की धनराशि मिलनी थी। रामसहाय ने शाखा में सभी जरूरी कागजात जमा कर दिए थे, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। पीड़ित के बैंक पहुंचने पर उसे उच्चाधिकारियों के स्तर से आवेदन लंबित होने की जानकारी देकर वापस भेज दिया जाता है। शाखा प्रबंधक से संपर्क नहीं हो पाया। पीड़ित ने डीएम अविनाश सिंह से पूरे मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई एवं भुगतान कराए जाने की मांग की है।