फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   An innocent child died a painful death due to electric shock

Ambedkar Nagar News: करंट की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत

Thu, 04 Sep 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 04 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
An innocent child died a painful death due to electric shock
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर क्षेत्र के उमरबाद रोड स्थित ननिहाल आए सात वर्षीय इरशाद की बुधवार को खेत में लगे बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इरशाद फरीदपुर निवासी अयाशा खातून का इकलौता पुत्र था। बीमार पिता को देखने के लिए आयशा अपने परिवार के साथ मालीपुर आई हुई थीं। यहां रेलवे क्रॉसिंग के पास खेलते समय इरशाद खेत में लगे खुले तार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में उसे सीएससी नगपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई। पिता मोहम्मद शाहिद का कहना है कि वह दूध बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं और इरशाद उनके चार बेटियों के बीच इकलौता पुत्र था, जिसकी मौत से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

बल्ली पर लगा रखा तार
परिवार के लोग आटा चक्की संचालक ने खेत के किनारे बल्ली पर जानबूझ कर तार लगा रखा था और उसपर करंट दौड़ रहा था। थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और परिजनों की शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed