फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   amit shah visit ambedkarnagar, rally today in alapur

आज आलापुर में जनसभा करेंगे अमित शाह, कल होंगे योगी

Thu, 24 Feb 2022 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
amit shah visit ambedkarnagar, rally today in alapur
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही दिग्गजों के दौरे तेज हो गए हैं। 25 फरवरी शुक्रवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह आलापुर पहुंच रहे हैं, तो वहीं 26 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद दौरे पर हैं। वे यहां दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसी दिन सांसद व फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी जलालपुर व आलापुर में जनसभा को संबोधित करेंगी। दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 28 फरवरी को अकबरपुर, जलालपुर व टांडा में जनसभा के आयोजन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी व मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि 25 फरवरी शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह हेलीकाप्टर से आलापुर के जयराम जनता जूनियर हाईस्कूल रामनगर में 11 बजे, भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणीराम के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ 26 फरवरी को अकबरपुर के भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के पक्ष में 11 बजे डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज शहजादपुर में, जबकि 10 बजे भाजपा अपना दल व निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी के समर्थन में रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

फिल्म अभिनेत्री व मथुरा सांसद हेमामालिनी भी 26 जनवरी को दोपहर बाद एक बजे मोतीलाल विद्यामंदिर स्कूल मालीपुर में भाजपा प्रत्याशी सुभाष राय के समर्थन में तो ढाई बजे नरियांव मेलहिया बाग में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणीराम के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव का 28 फरवरी को अंबेडकरनगर आगमन प्रस्तावित है। अभी अधिकृत कार्यक्रम नही पहुंचा है। सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ने बताया कि जलालपुर के सपा प्रत्याशी राकेश पाण्डेय के पक्ष में एनडी इंटर कॉलेज जलालपुर, अकबरपुर के सपा प्रत्याशी रामअचल राजभर व कटेहरी प्रत्याशी लालजी वर्मा के पक्ष में शिवबाबा मैदान तो टांडा के सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा व आलापुर प्रत्याशी त्रिभुवनदत्त के पक्ष में हंसवर में जनसभा प्रस्तावित है। इसकी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed