फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Amin went to collect revenue was beaten, FIR filed

Ambedkar Nagar News: राजस्व वसूली करने गए अमीन को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 19 Jun 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Amin went to collect revenue was beaten, FIR filed
बसखारी। बसखारी के मकोईयां गांव में राजस्व वसूली के लिए पहुंचे एक संग्रह अमीन की पिटाई, सरकारी अभिलेख फाड़ने, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। संग्रह अमीन की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भटपुरवां गांव निवासी दिनेश कुमार तिवारी टांडा तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत हैं। तहसील क्षेत्र के वकील अहमद के खिलाफ दो लाख 89,542 रुपये और इमरान खान के ऊपर 24 लाख 22 हजार 22 रुपये की वसूली के लिए आरसी जारी की गई थी। 17 जून को वे बकायेदार इमरान खान के स्कूल पर वसूली के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान इमरान के भाई मोहसिन खान ने अमीन के हाथ से आरसी छीनकर फाड़कर अपने एक अधीनस्थ को दे दी। विरोध करने पर वकील खान, इमरान के पिता बख्शीश खान, नूरजहां और इमरान खान ने गालियां देने के साथ ही उनकी पिटाई की। जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अमीन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed