फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkarnagar

3.69 किसानों को जल्द मिलेगी सम्मान निधि

Wed, 13 Apr 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
ambedkarnagar
अंबेडकरनगर। जिले के तीन लाख 69 हजार 454 किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11वीं किस्त की धनराशि शीघ्र ही उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगी। किसानों को योजना का लाभ जल्द मिल सके, इसके लिए कृषि विभाग ने संबंधित किसानों का संपूर्ण डाटा शासन को उपलब्ध करा दिया है। संभावना है कि एक पखवारे के अंदर संबंधित किसानों के खाते में 11वीं किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की राशि भेज दी जाएगी। इससे किसान अपने तमाम जरूरी काम निपटा सकेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे किसानों को अब 11वीं किस्त के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। किसानों की आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत प्रति वर्ष छह हजार रुपये उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं। ये राशि उन्हें दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है।
विज्ञापन

बीते दिनों ये तथ्य सामने आया था कि कुछ किसान ऐसे भी हैं, जो पात्र नहीं होने के बाद भी योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस पर शासन ने निर्देशित किया था कि 11वीं किस्त के लाभ के लिए ई केवाईसी करानी होगी। बीते दिनों ई केवाईसी कराने का कार्य पूरा हो गया। कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार ई केवाईसी में कुल तीन लाख 69 हजार 454 किसानों का डाटा फीड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग कार्यालय ने संबंधित किसानों का डाटा गत दिवस शासन को भेज दिया था। कार्यालय के अनुसार 11वीं किस्त के लाभ के लिए शासन को किसानों का पूरा ब्यौरा उपलब्ध करा दिया गया है। संभावना है कि एक पखवारे के अंदर किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि पहुंच जाएगी। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पा रहे ऐसे किसान जो आयकर दाता हैं या फिर 10 हजार रुपये से अधिक की पेंशन पा रहे हैं या फिर किसी भी प्रकार का टैक्स व जीएसटी जमा कर रहा हैं, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा चिकित्सक, इंजीनियर, सीए व अधिवक्ता किसानों को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छोड़कर अन्य किसी सरकारी पद पर नौकरी करने वाले को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में यदि कोई किसान अपात्र होते हुए भी योजना का लाभ ले रहा है, तो उसे समर्पण करना होगा। समय रहते ऐसा नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उपकृषि निदेशक बुद्घदेव द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त का लाभ किसानों को मिल सके, इसके लिए गत दिवस ही शासन को पात्रों का संपूर्ण डाटा उपलब्ध करा दिया गया है। शीघ्र ही संबंधित किसानों के खाते में योजना के तहत धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed