फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkar Nagar: Seven buried after trailer overturns, one dead, rescue work could be done through JCB

अंबेडकर नगर: ट्रेलर पलटने से सात दबे, एक की मौत, जेसीबी के माध्यम से हो सका बचाव कार्य

Sun, 20 Oct 2024 10:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर
अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Oct 2024 10:22 PM IST
सार

Ambedkar Nagar:अंबेडकरनगर में रविवार की शाम एक दर्दनाक घटना घटी। यहां एक ट्रेलर के पलटने से एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Ambedkar Nagar: Seven buried after trailer overturns, one dead, rescue work could be done through JCB
अंबेडकरनगर में हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोयला लेकर जौनपुर की तरफ सेअकबरपुर आ रहा ट्रेलर रविवार मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहरपुर तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक और कोयले के मलबे में कुल सात लोग दब गए। इसमें  बाजार आए स्थानीय रुकुनपुर निवासी राजाराम (70) को जिला अस्पताल लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


ट्रेलर चालक सिद्धार्थनगर निवासी सुनील, परिचालक बस्ती निवासी शिवम, स्थानीय सब्जी विक्रेता अशोक मौर्य, रामानंद मौर्य, दिनेश मौर्य और सरवन मौर्य को किसी तरह निकाला गया। इससे एसडीएम जलालपुर पवन जायसवाल की मौजूदगी में जेसीबी आदि माध्यम से बचाव कार्य शुरू हुआ। काफी देर तक अफरा तफरी की स्थिति रही।

विज्ञापन

ट्रक पलटने से सुरहुरपुर में रही घंटों अफरातफरी

 मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहरपुर में अनियंत्रित ट्रक के पलटने से रविवार रात घंटों अफरातफरी मची रही। ट्रक सहित कोयले का ढेर सड़क किनारे गिर जाने से उसमें दबे लोगों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चीख पुकार के माहौल के बीच आनन फानन में जेसीबी मंगवाई गई।  मशीन का प्रयोग कोयले को जल्दी हटाने के लिए किया गया लेकिन यह सावधानी भी बरती जा रही थी कि मशीन से कोई चोट न वहां दबे लोगों को पहुंच जाए। देखते ही देखते सैकड़ों की तादाद में लोग वहां जुट गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया। एसडीएम पवन जायसवाल सबसे पहले पहुंचे और तेजी से बचाव शुरू कराया। बाद में एसपी डॉ कौस्तुभ, एडीएम डॉ सदानंद गुप्त, और एएसपी विशाल पांडेय, श्याम देव भी पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचने पर काम और तेज बढ़ा।घायलों को जिला अस्पताल से लेकर नगपुर सीएचसी भेजा गया। बचाव कार्य के चलते जौनपुर से अकबरपुर मुख्य मार्ग जाम हो गया। इस बीच डीएम अविनाश सिंह पहले जिला अस्पताल फिर मौके पर भी गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed