फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkar Nagar: Azamgarh resident father and son died in road accident, unknown vehicle collided

Ambedkar Nagar : सड़क हादसे में आजमगढ़ निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Sun, 09 Apr 2023 12:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 09 Apr 2023 12:58 PM IST
सार

फूलचंद की पुत्री कुमारी का शनिवार को मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया था। इसी के चलते पिता पुत्र आजमगढ़ से डीह भियांव के लिए निकले थे। 

विज्ञापन
Ambedkar Nagar: Azamgarh resident father and son died in road accident, unknown vehicle collided
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबेडकरनगर- कटका थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ के पास शनिवार रात हुए मार्ग हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया। आजमगढ़ जिले के पचरी भगतपुर निवासी साहबदीन (40) शनिवार देर शाम पिता लालचंद्र (72) के साथ बाइक से कोइरी का पूरा डीह भियांव जा रहे थे। वहां लालचंद्र के भाई फूलचंद नेवासा पर रहते हैं। फूलचंद की पुत्री कुमारी का शनिवार को मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया था। इसी के चलते पिता पुत्र आजमगढ़ से डीह भियांव के लिए निकले थे। 

विज्ञापन


वे दोनो सेमरा मोड़ के निकट पहुंचे थे तभी एक अज्ञात ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनो बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वहां से वाहन सहित फरार हो गया जबकि गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र को सीएचसी रफीगंज ले जाया गया। चिकित्सकों ने वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सिर में गंभीर चोट आने की वजह से ही दोनों की मौत हुई है। एसओ अभय कुमार मौर्य ने बताया कि दो लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed