Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   alligation solution start

आपत्तियों का निस्तारण शुरू

Wed, 09 Nov 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
alligation solution start
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची में संशोधन के लिए प्राप्त हुईं आपत्तियों व दावों के निस्तारण का काम मंगलवार से प्रारंभ हो गया। 12 नवंबर तक चलने वाली प्रक्रिया के बाद 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की तैयारियों ने जिले में जोर पकड़ लिया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन को लेकर तेजी से काम चल रहा है। बीते दिनों चले मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया था। एक से सात नवंबर तक आपत्तियां व दावे लिए गए। इसके बाद आठ नवंबर से आपत्तियों व दावों के निस्तारण का काम प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि आठ से 12 नवंबर तक दावों व आपत्तियों का निस्तारण होगा। 14 से 17 नवंबर तक पूरक सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तीन नगर पालिका परिषद अकबरपुर, जलालपुर व टांडा हैं, जबकि चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज है। इनमें से राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज नवगठित नगर पंचायत हैं। इन दोनों स्थानों पर पहली बार मतदाता सभासद व अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

उधर, एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि दावों व आपत्तियों का सुचारु रूप से निस्तारण शुरू कर दिया गया है। 18 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करने के लिए सभी दिशा निर्देश जिम्मेदारों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed