फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   All India Football contest from today

ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता आज से

Sat, 12 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 12 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
All India Football contest from today
फुटबाल मैच - फोटो : symbolic

अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज मैदान में एचडब्लू जान मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 13 नवंबर को होगा। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष तथा सांसद बृजभूषण सिंह होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन

 
 जिला फुटबाल एसोसिएशन अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान ने बताया कि संरक्षक व पूर्व विधायक पवन पाण्डेय के मार्ग दर्शन व नेतृत्व में प्रतियोगिता 21 नवंबर तक चलेगी, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आ रही टीमें मुकाबले में भाग लेंगी।
विज्ञापन


शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता एशियाड कुश्ती चैंपियन आद्या शुक्ला करेंगे, जबकि समापन समारोह में मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री आरिफ नसीम खां के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन मौजूद रहेंगे। इस बीच प्रतियोगिता से एक दिन पहले मैदान में संरक्षक पूर्व विधायक पवन पाण्डेय की देखरेख में आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed