फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Aliganj Thana in-charge suspended for failure to disclose robbery of businessman in Ambedkar Nagar

UP News: व्यापारी से लूट का खुलासा न होने पर थाना प्रभारी पर गिरी गाज, किए गए लाइन हाजिर; अब इन्हें मिली कमान

Wed, 02 Apr 2025 03:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 03:11 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में एसपी ने अलीगंज थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। इनकी जगह भूपेंद्र सिंह को थाने की कमान मिली है। करीब 20 दिन पहले व्यापारी से हुई लूट का खुलासा न होने पर कार्रवाई होने की चर्चा चल रही है। 

विज्ञापन
Aliganj Thana in-charge suspended for failure to disclose robbery of businessman in Ambedkar Nagar
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में एसपी केशव कुमार ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने अलीगंज थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव को लाइन हाजिर कर दिया। इनके स्थान पर इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह को थाने की कमान सौंप दी। 20 दिन पहले हुए लूट कांड का खुलासा ना होने पर कार्रवाई की चर्चा है। 

विज्ञापन


दरअसल, करीब 20 दिन पहले रात करीब 09:30 बजे टांडा नगर क्षेत्र के किराना व्यापारी अनवर से लूट हुई थी। पीड़ित के मुताबिक, तीन बदमाशों ने टांडा-अकबरपुर मार्ग पर उसे रोका। तमंचे के बल पर स्कूटी व साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Waqf Bill News: लोकसभा में हुआ पेश; यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, अखिलेश बोले- हमें मंजूर नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पीड़ित ने केस दर्ज कराया था। इस घटना का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसे में चर्चा है कि एसपी ने खुलासा न होने पर थाना प्रभारी पर गाज गिराई है। अब आरोपियों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी नए प्रभारी पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed