फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Alcoholics ruckus at CHC, pharmacists beaten

शराबियों का सीएचसी पर हंगामा, फार्मासिस्ट को पीटा

Sun, 23 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 23 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Alcoholics ruckus at CHC, pharmacists beaten
अंबेडकरनगर के इसी अस्पताल में शनिवार देर शाम लोगों ने किया था जमकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

मरीज के साथ पहुंचे लोगों ने शनिवार देर शाम नगपुर सीएचसी परिसर में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट भी की। हंगामा कर रहे लोगों में से कई शराब के नशे में धुत थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले आई। बाद में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


सीएचसी में तैनात कर्मचारियों ने प्रशासन से समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। शनिवार देर शाम कुछ लोग सीएचसी नगपुर पहुंचे। वहां उन्होंने एंटी रैबीज वैक्सीन की मांग की। ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट लालजी मिश्र ने कहा कि मरीज को लाइए तो उसे इंजेक्शन लगा दिया जाएगा। यह इंजेक्शन अस्पताल से बाहर ले जाने के लिए नहीं है।
विज्ञापन


इसके बाद भी उन सभी ने जिद करनी शुरू कर दी। उन्हें फिर समझाया गया कि ऐसा करने का नियम नहीं है। इसलिए वह इंजेक्शन नहीं दे सकते। फार्मासिस्ट के अनुसार उनके द्वारा इंजेक्शन दिए जाने से मना करते ही वहां आए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए पिटाई भी कर दी। इससे वहां और ज्यादा हंगामे का माहौल उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरशराबा सुनकर कुछ और कर्मचारी तथा अन्य लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद भी हंगामा कर रहे लोग पूरी तरह शांत नहीं हुए। बताया जाता है कि हंगामा कर रहे लोगों में कई लोग शराब के नशे में धुत थे। इसी बीच जानकारी होते ही जलालपुर पुलिस नगपुर सीएचसी पहुंची।

वहां मुख्य आरोपी जैतपुर थाना अंतर्गत किशुनपुर कबिरहा मिर्जापुर गांव निवासी चंद्रशेखर उर्फ बब्लू को गिरफ्तार कर लिया। बाद में लालजी की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पूरे मामले में चिकित्सालय के कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अक्सर इस तरह के हंगामे हो जाते हैं।


ऐसे में पुलिस को मामले में समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए चिकित्सालय में तैनात कर्मचारियों की समुचित सुरक्षा तय की जाए। एसओ पवन कुमार ने बताया कि फार्मासिस्ट की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। बताया कि हंगामा कर रहा चंद्रशेखर शराब के नशे में धुत था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed