फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav comments on BJP over achhe din slogan.

अच्छे दिनों का वादा करने वाले संगम स्नान करने चले गए हैं: अखिलेश

Sun, 12 Jun 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Sun, 12 Jun 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav comments on BJP over achhe din slogan.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाजपा की इलाहाबाद में हो रही कार्यकारिणी बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि अच्छे दिनों का वादा करने वाले लोग संगम स्नान करने चले गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा‌ कि अच्छे दिन का वायदा था, लेकिन उत्तर प्रदेश के हिस्से के 9 हजार करोड़ रुपए काट लिए गए। बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि उसकी हाथी 9 साल से जहां बैठी है, वहां बैठी ही हुई है, और जहां खड़ी है, वहां से आगे नहीं बढ़ रही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंबेडकरनगर जिले में रविवार को 195 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वो जिला मुख्यालय स्थित हवाईपट्टी पर आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने बसपा व भाजपा पर खूब निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि अंबेडकरनगर को 24 घंटे बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर विद्युत आपूर्ति तय की जा रही है। एनटीपीसी में विद्युत कारखाने के लिए जमीन देने वाले किसानों का अभार जताते हुए कहा कि इससे जिले के लोगों का कारोबार बढ़ेगा।

समाजवादी पेंशन योजना से लोगों को हुआ लाभ

Akhilesh Yadav comments on BJP over achhe din slogan.

सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना से प्रदेश में सर्वाधिक लोगों को लाभान्वित कर नया रिकार्ड बनाया गया है।

मेधावियों को लैपटॉप देने की उनकी योजना अब दूसरे प्रांतों तक भी पहुंच रही हैं। निशुल्क सिंचाई, शिक्षा व सड़क आदि क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें अभूतपूर्व काम किए गए हैं।

महिलाओं की सुरक्षा तय करने के लिए बड़े कदम उठाने में सरकार को सफलता मिली है। सपा सरकार ने योजनाओं के तहत इतनी ज्यादा साइकिलें दी हैं जो अब तक की सरकारें नहीं दे सकी हैं। लोहिया आवास योजना का व्यापक लाभ आम लोगों को मिला है।

195 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के साथ ही उन्होंने आगामी दिनों में 500 करोड़ के कार्य करवाने का भी वादा किया।

'सरयू के निकट जाने से अच्छे दिन लाने में कामयाब हो सकेंगे'

Akhilesh Yadav comments on BJP over achhe din slogan.
जनसभा में मौजूद महिलाएं - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अच्छे दिन का वादा करने वाले लोग सोचते हैं कि सरयू के निकट जाने से ही अच्छे दिन लाने में कामयाब हो सकेंगे। सच यह है कि अच्छे दिन के नाम पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के हिस्से में आने वाले नौ हजार करोड़ रुपये की कटौती कर दी जिसका लाभ आम लोगों को मिल सकता था।

उन्हें दरअसल आम लोगों की चिंता ही नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास कार्यों के बूते ही समाजवादी पार्टी फिर से प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 85 करोड़ से निर्मित लोहिया भवन व वीवीआईपी गेस्ट हाउस समेत कुल 45 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। 110 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली 23 परियोजनाओं का उन्होंने शिलान्यास भी किया।

उन्होंने जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की। जिला मुख्यालय पर रोडवेज का वर्कशॉप व जिला मुख्यालय पर भव्य लोहिया पार्क भी बनवाने की भी घोषणा की। जनता की सुविधा के लिए नया ब्लॉक बनाए जाने का भी जिक्र किया।

10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, बच्चों को मिलेंगे बर्तन

Akhilesh Yadav comments on BJP over achhe din slogan.

मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय पर आयोजित सभा के दौरान कहा कि सपा सरकार ने मरीजों की मदद के लिए एंबुलेंस सेवा चलाकर जो अभूतपूर्व फायदा लोगों को पहुंचाया है, उसी तरह उन्हें त्वरित न्याय दिलाने को भी प्रयास किया जा रहा है। यह एक ऐसा काम होगा जो किसी अन्य प्रदेश में नहीं हुआ है।

आगामी दिनों में कोशिश यह है कि 100 नंबर पर फोन करते ही एंबुलेंस सेवाओं की तरह पुलिस की टीम भी 10 से 15 मिनट के अंदर संबंधित स्थान पर पहुंच जाए।

उन्होंने एमडीएम योजना का जिक्र करते हुए कहा कि भोजन तो दे रहे हैं, अब बच्चों को बर्तन भी दिया जाएगा।

एक प्लेट, थाली व गिलास आगामी दिनों में दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इस पर समाजवादी चिह्न भी रहेगा जिससे यह अहसास रहे कि सुविधा देने का काम सिर्फ समाजवादी लोग ही करते हैं।

वादों को चार वर्ष में ही किया पूरा

Akhilesh Yadav comments on BJP over achhe din slogan.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो वादे किए थे, उन्हें चार वर्ष के अंतराल में ही पूरा कर दिखाया है। घोषणा पत्र को पूरी तरह लागू किया गया और समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाया गया।

इसमें किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं बरता गया। बीपीएड् डिग्रीधारकों व शिक्षामित्रों द्वारा उठायी जा रही आवाज का जिक्र करते हुए कहा कि उनके हितों का ध्यान सरकार ने रखा है।

आगे और भी प्रयास किए जाएंगे। पुलिस भर्ती की चर्चा करते हुए कहा कि 40 हजार युवाओं को मौका दिया गया। आगे और बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed